शिंदे की तबीयत ठीक, आज सतारा से वापस लौटेंगे
5 दिसंबर को महाराष्ट्र को अपना नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। लेकिन महायुति सरकार में मंत्रालय बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। शिंदे मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद गृह मंत्रालय के लिए अड़े हैं। 29 नवंबर को वह अचानक सतारा स्थित पैतृक गांव चले गए, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल वह ठीक हैं और आज वापस ठाणे लौटेंगे। सीएम के नाम का एलान 3 दिसंबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद होगा।