31 अक्टूबर या 1 नवंबर? इस दिन है दिवाली का शुभ योग
कार्तिक मास की अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है। इस बार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन दिवाली है। दिवाली पूजन के लिए प्रदोष काल सबसे शुभ माना जाता है, जो 31 अक्टूबर को पड़ रहा है, जबकि अमावस्या की उदया तिथि 1 नवंबर को है, जिसके अनुसार पर्व मनाए जाते हैं। ज्योतिषियों ने सलाह-मशविरा करके बिना संशय 31 अक्टूबर को दिवाली मनाना शास्त्रसम्मत और शुभ माना है क्योंकि दिवाली के लिए प्रदोष काल सर्वोत्तम है।