राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले राहुल गांधी
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने X पर एक तस्वीर शेयर कर इस मुलाकात की जानकारी दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने X पर लिखा- लोकसभा में विपक्ष के नेता का पदभार संभालने के बाद राहुल गांधी ने पहली बार राष्ट्रपति से मुलाकात की।