गडकरी की चेतावनी के बाद हरकत में पंजाब सरकार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरने पर NHAI की 8 परियोजनाओं को रद्द करने की चेतावनी देने के बाद पंजाब सरकार हरकत में आई है। इस मामले में पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री की निगरानी में है। हमने इस पर SIT गठित की है और FIR दर्ज कर ली गई है।