गुरु पूर्णिमा पर संगम तट पर उमड़ा श्रद्रालुओं का सैलाब
आज देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व के अवसर पर प्रयागराज में संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। इस खास पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई। गुरु पूर्णिमा पर स्नान-दान बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा करते हैं।