विधायक बेदीराम और विपुल दुबे के खिलाफ वारंट
पेपर लीक और भर्ती घोटाले में आरोपी सुभासपा विधायक बेदीराम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया है। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट पुष्कर उपाध्याय ने ये आदेश जारी किया है। इस वाद में बेदीराम के साथ 18 अन्य सहअभियुक्तों पर भी कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने पुलिस को 26 जुलाई को सभी को पेश करने का आदेश दिया है।