कांग्रेस उत्तर प्रदेश में निकालेगी धन्यवाद यात्रा

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने धन्यवाद यात्रा निकालने का फैसला किया है। यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह यात्रा 11 जून से 15 जून तक राज्य की सभी 403 विधानसभाओं में निकाली जाएगी। इस दौरान प्रत्येक वर्ग के लोगों को संविधान की प्रति देकर सम्मान किया जाएगा। इस चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं यूपी में 6 सीट जीती हैं।