PM मोदी की जीत, मतों के अंतर में बड़ी गिरावटलोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 लाख 52 हजार 513 वोटों से जीत दर्ज की है। PM मोदी ने कांग्रेस के अजय राय को हराया है। उन्हें 6 लाख 12 हजार 970 वोट मिले, जबकि अजय राय को 4 लाख 60 हजार 457 वोट मिले। PM मोदी की जीत के अंतर में बड़ी गिरावट आई है। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 4 लाख 69 हजार मतों से जीते थे।