पीयूष गोयल ने स्कूटर पर किया चुनाव प्रचार

महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से BJP कैंडिडेट पीयूष गोयल ने मुंबई में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। बड़ी गाड़ी या रथ की जगह वह स्कूटर पर सवार होकर लोगों के वोट मांगते दिखे। कांग्रेस ने पीयूष के सामने भूषण पाटिल को चुनावी मैदान में उतारा है। मुंबई उत्तर के लिए 20 मई को मतदान होना है।