क्या BJP से मिली हुई हैं मायावती?
सपा नेता शिवपाल यादव ने BSP मुखिया मायावती पर BJP के लिए काम करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके कहने पर ही उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं। BSP का वोट खिसक रहा है और SP को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। BJP ने किसी समाज के लिए काम नहीं किया है। सिर्फ विघटन की राजनीति की है। केवल इन्होंने भाई-भाई को लड़ाने का काम किया है।