यूपी STF के हत्थे चढ़े हथियार सप्लायर यूपी STF ने दो अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम राम शब्द यादव और संजय यादव हैं। दोनों दूसरे प्रदेशों से हथियार लाकर आजमगढ़ के आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने दोनों के पास से 32 बोर की 10 पिस्टल, 20 मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद की है। पुलिस इन दोनों की तलाश काफी दिनों से कर रही थी।
