नोएडा में 258.70 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
नोएडा में आयोजित शो विंडो में कुल 258.70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। जिसमें नोएडा विधानसभा की 32.15 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व 159.92 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। इसके अलावा कार्यक्रम में 85 के करीब स्टॉल लगाए गए है। यहां यूपी पुलिस की ओर से लोगों को डायल 112 की भी जानकारी दी जा रही है।
