खर्चा कम करने के लिए सैन्य बल घटाएगा श्रीलंका
चीन के कर्ज तले दबे श्रीलंका में आर्थिक तंगी इस कदर हावी हो गई है कि अब ये देश अपनी सुरक्षा से समझौता करने को मजबूर हो गया है। देश में महंगाई 57% पर चली गई है। ऐसे में खर्चा कम करने के लिए सरकार सेना से 65 हजार जवानों को हटाने जा रही है। 2 लाख जवानों की सेना को 2030 तक 1 लाख तक सीमित किया जाएगा। इसके साथ ही सालाना बजट में 6% की कटौती भी की जाएगी।
