2024 में कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि साल 2024 में कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे। कन्नौज सीट को लेकर एक सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा- खाली बैठा हूं क्या करूंगा। चुनाव तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही है चुनाव लड़ना है। जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे पार्टी तय करेगी कि क्या करना है। बता दें कि साल 2000 में कन्नौज सीट अखिलेश ने राजनीतिक सफर शुरू किया था।