आज का पंचांग एवं राशिफल
25 नवंबर 2022
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – द्वितीया रात्रि – 01:07 मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – ज्येष्ठा रात्रि – 08:11 मि. तक उपरांत मूल।
योग – सुकर्मा दिन – 11:43 मि. तक उपरांत धृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – ज्येष्ठा का रात्रि – 08:11 मि. तक उपरांत मूल का है।
चंद्र राशि – वृश्चिक रात्रि – 08:11 मि. तक उपरांत धनु।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – अनुराधा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से – 12:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:45 मि.।
सूर्यास्त – 05:23 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष – कुछ नहीं।
कल विशेष – रवियोग सायं – 06:42 मि. से,मृत्युबाण आरंभ रात्रि – 04:03 मि. पर।
मेष राशि – आज आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा।
वृष राशि – आज यात्रा का पूर्ण योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी साबित होगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।
मिथुन राशि – आज दिन ठीक है। राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा।
कर्क राशि – आज संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।
सिंह राशि – आज नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
कन्या राशि – आज का दिन बहुत ही उत्तम है। ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते हैं। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। समय व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे।
तुला राशि – आज विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा।
वृश्चिक राशि – आज आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।
धनु राशि – आज जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे।
मकर राशि – आज राजनीति में संभल कर निर्णय लें आप की एक गलती करियर खत्म कर देगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।
कुम्भ राशि – आज दिन उत्तम रहेगा। मनोनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।
मीन राशि – आज दिन प्रसन्नता वाला रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871
