आज का पंचांग एवं राशिफल
07 अगस्त 2022
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – दशमी रात्रि – 07:17 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – अनुराधा दिन – 01:08 मि. तक उपरांत ज्येष्ठा।
योग – ब्रह्म दिन – 07:42 मि. तक उपरांत ऐंद्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – ज्येष्ठा का दिन – 01:08 मि. से है।
चंद्र राशि – वृश्चिक।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 04:31 मि. से सायं – 06:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:31 मि.।
सूर्यास्त – 06:37 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष – दोषसंघ विनाशक रवियोग पूरे दिन रात।
कल विशेष – पुत्रदा एकादशी व्रत सबका,श्रावण सोमवार व्रत,झूलन यात्रा प्रारंभ,रवियोग दिन – 11:41 मि. तक,भद्रा प्रातः – 06:08 मि. से दिन – 11:41 मि. तक स्वर्ग की उपरांत दिन – 04:59 मि. तक पाताल की।
मेष राशि – आज बोलने से पहले सोचें।दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।
वृष राशि – आज कम बोलें परन्तु अच्छा बोलें।कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।
मिथुन राशि – आज समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
कर्क राशि – आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम टालें तो अच्छा होगा। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।
सिंह राशि – आज दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। कैरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।
कन्या राशि – आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें।
तुला राशि – आज नई व्यापारिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है।🙏🏻 राजकीय सहयोग मिलेगा, उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि – आज अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा।धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे।
धनु राशि – आज अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
मकर राशि – आज का दिन प्रेम-प्रसंग के लिए अनुकूल रहेगा।की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।
कुम्भ राशि – आज न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।
मीन राशि – आज किया गया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

- UP बनाएगा कीर्तिमान, CM ने तय किया 4.5 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य - August 13, 2022
- ताजमहल पर प्लास्टिक के कचरे से मिलेगी निजात, आज से क्रशिंग मशीन करेगी काम - August 13, 2022
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में 9 नए जज, अधिसूचना जारी - August 13, 2022