Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आपका एक मत… देगा भाजपा को संपूर्ण बहुमत- सरदार पतविंदर सिंह

आपका एक मत… देगा भाजपा को संपूर्ण बहुमत- सरदार पतविंदर सिंह

नैनी प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने प्रयागराज,यमुनापार,गंगापार के अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क,क्षेत्र-भ्रमण कर गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां पार्टी पक्ष में अत्यधिक रूप से मतदान करने की अपील करते हुए क्षेत्र भ्रमण के दौरान आपका एक मत… देगा भाजपा को संपूर्ण बहुमतl
उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार करते विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाते लोगों का बेशुमार प्यार और आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त हो रहा है। सभी धर्मों के लोग भाजपा को वोट करेंगे। प्रदेश गुंडा मुक्त राज्य बनकर विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं का लाभ अल्पसंख्यक समाज खासकर मुस्लिम समाज को भी अन्य समाज की तरह बराबर की भागीदारी मिल रही है।अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज ने समझ लिया है भाजपा ही सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास जीतने लायक है।और अन्य पार्टियों की कथनी करनी में बहुत अंतर है अब मुस्लिम समाज ने अंतर भी समझ लिया है।जिस तरह से अल्पसंख्यक समाज लगातार भाजपा से जुड़ रहा है वह आने वाले समय में अन्य पार्टियों को दिखा देगा कि वह भी जागरूक है अब उनको कोई बेवकूफ बना नहीं सकता।भ्रम जाल टूट चुका है।अब धारणा बदल चुकी है,धरातल पर सभी ने देखा है कि कितना अच्छा कार्य हुआ है सर्व समाज के लिए।मुस्लिम समाज अब किसी के बरगलाने और फुसलाने में आने वाला नहीं है भाजपा परिवार की हिस्सा बनिए और प्रदेश,देश के विकास के भागीदार बनिए। जनसंपर्क अभियान में राहिल हसन जिलाअध्यक्ष,रीता सोढ़ी उपाध्यक्ष,
मोहन सिंह,फिरोज,अकबर हुसैन,
सलमान,इमरान सिद्दीकी,इमरान खान,हरमन जी सिंह,दलजीत कौर सहित तमाम पदाधिकारी,कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान मे उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *