, Jan Media TV

2022 में चीन को पिछाड सकता है भारत

Goldman Sachs के अनुसार भारत आने वाले 2022 में चीन को पिछाड सकता है। इंडियन इकोनॉमी ग्रोथ रेट सुपर फास्ट स्पीड से बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है जो चीन के इकोनॉमी ग्रोथ रेट से कही ज्यादा होगा।

2021 में 8% ग्रोथ का है अनुमान

कोरोना महामारी के समय से भारत व अन्य देश आर्थिक मंदी से झेल रहे है। लेकिन भारत अब इस मंदी से लगातार निजात पा रहा है। अर्थव्यवस्था पटरी पर आते दिख रहा है। Goldman Sachs ने अपने हालिया रिपोर्ट GS Macro Outlook 2022 : the long road to higher rate में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक पक्ष रखा है। उम्मीद जताया गया है की भारतीय अर्थव्यवस्था की रिकवरी रेट 8% होगा। रिपोर्ट के अनुसार 2022 में ग्रोथ रेट 9.1% रहेगा जो चीन से ज्यादा रहेगा। 2023 में भी भारतीय अर्थव्यवस्था को नया आयाम देता हुआ यह जीडीपी ग्रोथ 6.3% रहेगा।

चीन के मुकाबले बेहतर रहेगा भारत का ग्रोथ रेट

जहां चीन की इकोनॉमी 2021 में 7.8% से 2022 में 4.8% ग्रोथ रहने का कयास रिपोर्ट में लगाया गया है। वही 2023 में यह ग्रोथ रेट 4.6% रह सकता है।

अगर बात अमेरिका की, की जाय तो GDP ग्रोथ रेट 2021 में 5.5% , 2022 में 3.9% और 2023 में 2.1% रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *