कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में जारी है। अब तक 73 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। ताजा खबर यह है कि जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती है। खास बात यह है कि 3 डोज की इस वैक्सीन को लगाने के लिए इंजेक्शन की जरूरत नहीं होगी। भारत के दवा नियंत्रक ने 20 अगस्त को जायकोव-डी के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। यह दुनिया की पहली प्लास्मिड डीएनए आधारित वैक्सीन है। इसकी तीनों डोज 28-28 दिन के अंतराल पर दी जाएंगी। यह 12 से 18 वर्ष के बच्चों को भी लगाई जा सकेगी।
- MP में राम के बारे में पढ़ेंगे कॉलेज छात्र: बीए फर्स्ट ईयर में इसी साल से वैकल्पिक विषय के तौर पर किया शामिल; - September 13, 2021
- उज्जैन में होटल के तीसरे फ्लोर से गिरी छात्रा,मौत - September 13, 2021
- नाक मुंह नहीं, नली से सांस लेने वाले बच्चे का दर्द: - September 12, 2021